सड़क हादसे में घायल कॉलेज संस्थापक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

सड़क दुर्घटना में घायल हुए ग्वालीखेड़ा स्थित निजी डिग्री कॉलेज के संस्थापक कालूराम का उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई और रविवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सड़क हादसे में घायल कॉलेज संस्थापक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

सड़क हादसे में घायल कॉलेज संस्थापक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सड़क दुर्घटना में घायल हुए ग्वालीखेड़ा स्थित निजी डिग्री कॉलेज के संस्थापक कालूराम का उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई और रविवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मोहल्ला गिरधरपुर निवासी कालूराम पेशे से किसान थे, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के उद्देश्य से उन्होंने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर ग्वालीखेड़ा में निजी इंटर व डिग्री कॉलेज की स्थापना की थी। एक सप्ताह पूर्व वह कस्बे में ही स्कूटर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लगातार उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। आखिरकार शनिवार रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार सुबह उनका शव कस्बे में लाया गया, जहां परिजनों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।