माल ढुलाई के 15 हजार रुपये मांगने पर ट्रक चालक को पीटा

माल ढुलाई की मजदूरी मांगना एक ट्रक चालक को भारी पड़ गया। आरोप है कि मवीकलां टोल प्लाजा के पास कार सवार आरोपी ने चार साथियों के साथ ट्रक रुकवाकर चालक से चाबी छीन ली और विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर मजदूरी दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

माल ढुलाई के 15 हजार रुपये मांगने पर ट्रक चालक को पीटा

माल ढुलाई के 15 हजार रुपये मांगने पर ट्रक चालक को पीटा
- मवीकलां टोल के पास चार साथियों के साथ कार सवार होकर पहुंचा आरोपी, चाबी छीनकर की मारपीट
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
माल ढुलाई की मजदूरी मांगना एक ट्रक चालक को भारी पड़ गया। आरोप है कि मवीकलां टोल प्लाजा के पास कार सवार आरोपी ने चार साथियों के साथ ट्रक रुकवाकर चालक से चाबी छीन ली और विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर मजदूरी दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रंछाड़ गांव निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार को जगादरी, यमुनानगर हरियाणा निवासी सुनील कुमार ने उससे भोपाल शहर में माल पहुंचाने के लिए 15 हजार रुपये में ट्रक चलाने की बात तय की थी। वह भोपाल पहुंचकर माल उतारने के बाद ट्रक लेकर दिल्ली आ गया। इसके बाद उसने सुनील कुमार से तय मजदूरी के रुपये मांगे तो आरोपी ने उसे यमुनानगर आने के लिए कहा। पीड़ित के अनुसार वह ट्रक लेकर यमुनानगर जा रहा था। इसी दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मवीकलां टोल प्लाजा के पास सुनील कुमार अपने चार साथियों के साथ कार से पहुंचा और ट्रक रुकवा लिया। आरोप है कि आरोपियों ने ट्रक की चाबी छीन ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से उसकी बकाया मजदूरी दिलाने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।