आंगन मिलन सेवा में बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को खेकड़ा कस्बे में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मिठाई, किताबें और खेल खिलौने देकर पुरस्कृत किया गया।

आंगन मिलन सेवा में बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

आंगन मिलन सेवा में बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
- हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को बांटी मिठाई, किताबें और खिलौने
- उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और माताओं को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को कस्बे में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मिठाई, किताबें और खेल खिलौने देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली उत्कृष्ट माताओं तथा विभागीय कार्यों में सराहनीय योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को साड़ी भी वितरित की गई। तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। आईसीडीएस विभाग की ओर से योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें पौष्टिक व्यंजन, रंगोली और स्वयं निर्मित खेल-खिलौनों के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गोदभराई और अन्नप्राशन की रस्म भी कराई गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी गोरखनाथ पांडेय ने कहा कि आंगन मिलन सेवा का उद्देश्य माताओं, बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करना है। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना भी कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस अवसर पर भाजपा नेत्री मीनाक्षी सिसौदिया, वार्ड सभासद, बबीता शर्मा, सुमन, स्नेहलता, संगीता, सविता, सीमा धामा, रीतू, नसीम बानो, पुष्पा देवी, शशिबाला, सीमा शर्मा, बबीता, उषा, सरिता समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं।