बड़ौत की बेटी अक्षरा ने दिल्ली के दौलत राम कॉलेज में लहराया परचम
बड़ौत की बेटी अक्षरा शर्मा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और नेतृत्व क्षमता के दम पर दिल्ली के प्रतिष्ठित दौलत राम कॉलेज में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज की चयन प्रक्रिया में अक्षरा को फिजिक्स एसोसिएशन की वाइस प्रेजिडेंट चुना गया है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ बड़ौत क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
बड़ौत की बेटी अक्षरा ने दिल्ली के दौलत राम कॉलेज में लहराया परचम
- फिजिक्स एसोसिएशन की वाइस प्रेजिडेंट चुनी गईं, परिवार में खुशी की लहर, बधाई देने वालों का तांता
बड़ौत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ौत की बेटी अक्षरा शर्मा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और नेतृत्व क्षमता के दम पर दिल्ली के प्रतिष्ठित दौलत राम कॉलेज में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज की चयन प्रक्रिया में अक्षरा को फिजिक्स एसोसिएशन की वाइस प्रेजिडेंट चुना गया है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ बड़ौत क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
बड़ौत के नेहरू रोड निवासी अक्षरा शर्मा भाषण और काव्य शैली में विशेष महारत रखती हैं। अपनी प्रभावशाली अभिव्यक्ति, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के चलते उन्होंने कॉलेज में अलग पहचान बनाई है। अक्षरा दिल्ली के दौलत राम कॉलेज में बीएससी फिजिक्स की पढ़ाई कर रही हैं। डूसू चुनाव से पहले कॉलेजों में चल रही विभिन्न एसोसिएशनों की चयन प्रक्रिया के तहत उन्हें फिजिक्स एसोसिएशन की वाइस प्रेजिडेंट की जिम्मेदारी मिली है। यह जिम्मेदारी अक्षरा की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता पर कॉलेज के भरोसे को दर्शाती है। छात्र राजनीति और कॉलेज स्तर पर नेतृत्व की दिशा में मिली यह जिम्मेदारी उनके भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। अक्षरा के दादा धुरेंद्र शर्मा भूमि संरक्षण विभाग में अधिकारी रह चुके हैं, जबकि पिता अभिषेक शर्मा अपना व्यवसाय करते हैं। बेटी की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। दादी अनुराधा देवी और मां आंचल अपनी बेटी को सफलता की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ते देखकर बेहद उत्साहित हैं। अक्षरा के वाइस प्रेजिडेंट चुने जाने की खबर मिलते ही रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों ने परिवार को बधाई देना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि अक्षरा ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने बड़ौत के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है।