राम-जानकी विवाह प्रसंग से भक्तिमय हुआ विश्वकर्मा मंदिर
खेकड़ा कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान गुरुवार को राम-जानकी विवाह प्रसंग अत्यंत श्रद्धा और भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर कर दिया।
राम-जानकी विवाह प्रसंग से भक्तिमय हुआ विश्वकर्मा मंदिर
- श्रीराम कथा में डूबीं महिलाएं, वातावरण गूंजा जय श्रीराम के जयकारों से
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान गुरुवार को राम-जानकी विवाह प्रसंग अत्यंत श्रद्धा और भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर कर दिया।
वृंदावन से पधारे कथावाचक गिरधारी लाल शास्त्री ने भगवान राम और माता सीता के विवाह प्रसंग का मनमोहक और भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा श्रवण के दौरान विशेष रूप से महिलाएं भावविभोर हो उठीं और पूरे परिसर में ष्जय श्रीरामष् के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी पंडित रामेश्वर और मुकेश गुप्ता (बाबूजी), संजय सिंघल, राजकुमार बंसल, मनोज बंसल, रामेश्वर शर्मा, बाबूलाल पालीवाल, चिराग अग्रवाल, अमित गुप्ता सहित अनेक सेवादार व श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।