श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा
श्रीराम रसायन सेवा संस्थान के संस्थापक आचार्य मनीष कौशिक महाराज कर रहे श्रीमद्भागवत कथा
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 56 स्थित बारात घर में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। यह कार्यक्रम आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी के नेतृत्व में आयोजित की गई। श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन वृंदावन धाम से पधारे प्रख्यात भागवताचार्य और श्रीराम रसायन सेवा संस्थान के संस्थापक आचार्य मनीष कौशिक महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत महापुराण का श्रवण किया।

आचार्य मनीष कौशिक ने बताया कि कलियुग में पाखंड का निवारण और भक्ति और धर्म की स्थापना करने का कार्य श्रीमद् भागवत महापुराण करती है। भागवत 18 पुराणों और समस्त शास्त्रों का सार है। इसे पंचम वेद की संज्ञा भी दी गई है। यह ऐसा रसपूर्ण ग्रंथ है जो मानव जीवन को आनंद, प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। इससे पूर्व श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प, इत्र और गुलाल की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।