हवन-पूजन कर श्रद्धापूर्वक याद किए गए महर्षि कश्यप, कश्यप जयंती पर उमड़ा उत्साह
कश्यप जयंती के अवसर पर खेकड़ा कस्बे में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। मोहल्ला अहिरान स्थित कश्यप धर्मशाला में आयोजित हवन-पूजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने महर्षि कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हवन-पूजन कर श्रद्धापूर्वक याद किए गए महर्षि कश्यप, कश्यप जयंती पर उमड़ा उत्साह
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कश्यप जयंती के अवसर पर कस्बे में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। मोहल्ला अहिरान स्थित कश्यप धर्मशाला में आयोजित हवन-पूजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने महर्षि कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
रविवार को कश्यप समाज द्वारा जयंती को एकता और गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान धर्मशाला में विधि-विधान के साथ हवन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने आहुति देकर महर्षि कश्यप के आदर्शों को याद किया। वक्ताओं ने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे ब्रह्मा जी के मानस पुत्र, सप्तऋषियों में प्रमुख और सृष्टि के रचयिता माने जाते हैं। उनके योगदान को स्मरण करते हुए समाज के लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, झांकियां और सभाएं भी आयोजित की गईं, जिनमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हवन में प्रमोद, संजय, सोनू, अर्जुन, शैंकी, सतीश, मांगेराम, अनुज, राकेश, प्रदीप, रीनू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।