ईद की पूर्व संध्या पर बाजारों में उमड़ी रौनक, खरीदारी को निकलीं महिलाएं
ईद पर्व की पूर्व संध्या पर खेकड़ा के बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आए। चारों ओर उत्साह और चहल-पहल का माहौल देखने को मिला। दुकानों पर सजे आकर्षक कपड़े, रंग-बिरंगे गिफ्ट आइटम और खूबसूरत चूड़ियां खरीदारों को खूब लुभाती रहीं, जिससे बाजारों में दिनभर भारी भीड़ बनी रही।
ईद की पूर्व संध्या पर बाजारों में उमड़ी रौनक, खरीदारी को निकलीं महिलाएं
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ईद पर्व की पूर्व संध्या पर कस्बे के बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आए। चारों ओर उत्साह और चहल-पहल का माहौल देखने को मिला। दुकानों पर सजे आकर्षक कपड़े, रंग-बिरंगे गिफ्ट आइटम और खूबसूरत चूड़ियां खरीदारों को खूब लुभाती रहीं, जिससे बाजारों में दिनभर भारी भीड़ बनी रही।
शनिवार को मनाए जाने वाले ईद पर्व को लेकर शुक्रवार शाम महिलाओं की खासी भीड़ बाजारों में उमड़ी। किसी ने त्योहार के लिए नए परिधान खरीदे तो किसी ने गहनों और उपहारों की खरीदारी की। वहीं मिठाइयों और पारंपरिक पकवानों की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। सेवई, खजला और फेनी की बिक्री जोरों पर रही। देर शाम तक बाजारों में रौनक बनी रही और खरीदारी का सिलसिला थमता नहीं दिखा।
सुबह आठ बजे अदा होगी ईद की नमाज
कस्बे की बड़ी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के नय्यूम कुरैशी ने जानकारी दी कि काठा रोड स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा बड़ी मस्जिद में साढ़े आठ बजे नमाज होगी, जिसे मौलाना नफीस अदा कराएंगे।