जन आरोग्य मेले में 112 मरीजों का उपचार, संचारी रोगों से बचाव के दिए अहम टिप्स
खेकड़ा ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक लाभ लोगों को मिला। बडागांव, रटौल और खेकड़ा की पीएचसी पर लगे मेले में कुल 112 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया गया, साथ ही संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
जन आरोग्य मेले में 112 मरीजों का उपचार, संचारी रोगों से बचाव के दिए अहम टिप्स
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक लाभ लोगों को मिला। बडागांव, रटौल और खेकड़ा की पीएचसी पर लगे मेले में कुल 112 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया गया, साथ ही संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेकड़ा में 38, बडागांव में 30 और रटौल में 44 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार दिया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए चिकित्सकों ने विशेष रूप से संचारी रोगों से बचाव के उपायों पर जोर दिया। मेले में डॉक्टरों की टीम ने लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, भोजन से पहले साबुन से हाथ धोने, खुले व कटे हुए फल-सब्जियों से परहेज करने और स्वच्छ पानी के उपयोग की सलाह दी। इस दौरान डॉ. दीपक, डॉ. माधुरी त्रिपाठी, संजय शर्मा, पवेन्द्र कुमार, अनिल कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं।

