बसी गांव में भव्य भंडारे और मेले का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खेकड़ा कस्बे के बसी गांव में रविवार को भव्य भंडारे और मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ लिया।
बसी गांव में भव्य भंडारे और मेले का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के बसी गांव में रविवार को भव्य भंडारे और मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ लिया।
भंडारे के दौरान पूरा गांव भक्ति के रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया, वहीं मेले में उमड़ी भीड़ ने आयोजन की रौनक को और बढ़ा दिया। ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी से हुए इस आयोजन में सामाजिक एकता और भाईचारे का अनूठा संदेश देखने को मिला। मुख्य अतिथि देवेन्द्र प्रमुख ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी प्राचीन परंपराओं को जीवित रखते हैं और समाज में सहयोग, सौहार्द एवं आपसी एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर मनोज कुमार, विमल शर्मा, कपिल ब्राह्मण, राहुल शर्मा, मोहित, पंकज प्रधान, संजीव प्रधान, पंकज शर्मा सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल धार्मिक आस्था प्रबल होती है, बल्कि आपसी सद्भाव भी और अधिक गहरा होता है।