नए शिक्षा सत्र पर कम्पोजिट विद्यालय में बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर कस्बे के कम्पोजिट विद्यालय खेकड़ा में मंगलवार को विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का आत्मीय और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। शिक्षकों ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया और नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत को यादगार बना दिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन उल्लास, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

नए शिक्षा सत्र पर कम्पोजिट विद्यालय में बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

नए शिक्षा सत्र पर कम्पोजिट विद्यालय में बच्चों का हुआ भव्य स्वागत
– तिलक लगाकर किया अभिनंदन, स्पेशल मिड डे मील के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में हुई पढ़ाई की शुरुआत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर कस्बे के कम्पोजिट विद्यालय खेकड़ा में मंगलवार को विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का आत्मीय और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। शिक्षकों ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया और नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत को यादगार बना दिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन उल्लास, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।
गर्मी की छुट्टियों के बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों के चेहरों पर नई कक्षाओं में प्रवेश की खुशी साफ दिखाई दी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नए सत्र के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन के साथ अपने भविष्य को संवारने का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों के लिए स्पेशल मिड डे मील की विशेष व्यवस्था की गई। स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वंदना ने बताया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना विद्यालय की प्राथमिकता है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। शिक्षक अतुल आत्रेय, स्वाति सक्सेना, पुष्पलता, आदर्श, सुनीता, पिंकी, सुचित्रा और प्रदीप कुमार सहित समस्त स्टाफ ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत बच्चों के सम्मान और सकारात्मक वातावरण के साथ करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय से जोड़ना तथा उनमें शिक्षा के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाना है। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में खुशी, उत्साह और नव ऊर्जा का वातावरण बना रहा, जिसने नए शिक्षा सत्र की शुरुआत को विशेष और प्रेरणादायी बना दिया।