देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कृत
खेकड़ा कस्बे के देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं के सम्मान में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।
देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कृत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं के सम्मान में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा के पुरोधा भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। स्कूल डायरेक्टर आशू यादव, सोनिया यादव और सोनू यादव ने संयुक्त रूप से पुष्पांजलि अर्पित की।इसके बाद छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में भावपूर्ण कविताएं, स्वागत गीत और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। वहीं शिक्षकों ने भी सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल डायरेक्टर आशू यादव ने कहा कि बच्चे की प्रथम गुरु उसकी मां होती है, जो जन्म देने के साथ-साथ सामाजिक संस्कार देती है। उसके बाद शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उसके भविष्य को संवारते हैं। शिक्षकों की निस्वार्थ शिक्षा के बल पर ही छात्र-छात्राएं आगे चलकर वैज्ञानिक, इंजीनियर और बड़े प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं, इसलिए शिक्षक सदैव सम्मान के अधिकारी हैं।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को उपहार और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह हर्षोल्लास और गुरु-शिष्य के आत्मीय सम्मान के माहौल में संपन्न हुआ।