चार बच्चों की मां ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग
खेकड़ा कस्बे में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता अपने चार बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
चार बच्चों की मां ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता अपने चार बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
महिला का आरोप है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है, जिसका फायदा उठाकर पड़ोसी युवक ने पहले उसे झांसे में लिया। कुछ समय तक उसे आर्थिक सहायता देकर अपने प्रभाव में किया और बाद में शादी का वादा कर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के अनुसार, बाद में आरोपी ने न केवल आर्थिक मदद देना बंद कर दिया, बल्कि शादी से भी इंकार कर दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उसे आर्थिक सहायता दिलाने की भी मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।