ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों पर चला चेकिंग अभियान

दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शनिवार को बेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। दिल्ली से शामली तक यात्री ट्रेनों में हुई जांच के दौरान 33 यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गए। रेलवे टीम ने यात्रियों से मौके पर 17,650 रुपये का जुर्माना वसूलकर उन्हें भविष्य में बेटिकट यात्रा नहीं करने की चेतावनी दी।

ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों पर चला चेकिंग अभियान

ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों पर चला चेकिंग अभियान
- 33 यात्री पकड़े, 17,650 रुपये जुर्माना वसूला; दोबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शनिवार को बेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। दिल्ली से शामली तक यात्री ट्रेनों में हुई जांच के दौरान 33 यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गए। रेलवे टीम ने यात्रियों से मौके पर 17,650 रुपये का जुर्माना वसूलकर उन्हें भविष्य में बेटिकट यात्रा नहीं करने की चेतावनी दी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस रेल मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में नौकरी व अन्य कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। इसी को देखते हुए शनिवार सुबह यात्री ट्रेनों में टिकट जांच अभियान चलाया गया। टीम ने ट्रेन संख्या 74061, 64026 और 14306 में यात्रियों के टिकटों की जांच की। चेकिंग अभियान में सीटीआई दिल्ली मुकेश मीणा के नेतृत्व में टिकट जांच करने वाले चार अधिकारी और आरपीएफ के तीन जवान शामिल रहे। टीम ने अलग-अलग ट्रेनों में जांच के दौरान 33 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा। उनसे कुल 17,650 रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे टीम ने यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने से बचने की सलाह दी। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में बेटिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।