भजनों की स्वर लहरियों पर झूमे भक्त, बालाजी मंदिर में सजी भक्ति की महफिल

खेकड़ा कस्बे के बालाजी मंदिर प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित रात्रि जागरण में श्रद्धा और उल्लास का अनूठा नजारा देखने को मिला। पूरी रात मंदिर परिसर बजरंग बली के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

भजनों की स्वर लहरियों पर झूमे भक्त, बालाजी मंदिर में सजी भक्ति की महफिल

भजनों की स्वर लहरियों पर झूमे भक्त, बालाजी मंदिर में सजी भक्ति की महफिल
- हनुमान जन्मोत्सव पर रात्रि जागरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के बालाजी मंदिर प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित रात्रि जागरण में श्रद्धा और उल्लास का अनूठा नजारा देखने को मिला। पूरी रात मंदिर परिसर बजरंग बली के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
जागरण में भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति में सराबोर महिलाओं ने भजनों की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य कर कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। रातभर चले इस आयोजन में भक्तों की आस्था और ऊर्जा साफ झलकती रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजेश यादव, राजेन्द्र यादव, रोहित यादव, धर्मवीर यादव, गौतम कौत्स और बबली यादव समेत अन्य श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा। वहीं, यादव केबल नेटवर्क की टीम ने भी सेवा कार्यों में सक्रिय रहकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।