गुरुकुल में बैसाखी संग धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
खेकड़ा कस्बे के गुरुकुल विद्यापीठ में बैसाखी पर्व के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाषण, वाद-विवाद, विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
गुरुकुल में बैसाखी संग धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के गुरुकुल विद्यापीठ में बैसाखी पर्व के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाषण, वाद-विवाद, विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, प्रख्यात अर्थशास्त्री और दूरदर्शी विचारक भी थे, जिनके आदर्श आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं। बैसाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह देश का प्रमुख और उल्लासपूर्ण त्योहार है। सन् 1699 में गुरु गोविंद सिंह जी ने इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी, जो सत्य, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही, यह पर्व किसानों के लिए नई फसल की खुशियां लेकर आता है। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे एकजुट होकर अपने देश, समाज और विद्यालय का नाम रोशन करें। इस दौरान प्रबंधक मुकेश गुप्ता, प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल, उप-प्रधानाचार्या राखी झा सहित शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।