होली चाइल्ड एकेडमी के छात्रों ने लहराया परचम
खेकड़ा होली चाइल्ड एकेडमी के छात्रों ने सामान्य ज्ञान परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
होली चाइल्ड एकेडमी के छात्रों ने लहराया परचम
- उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों को नगद पुरस्कार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
होली चाइल्ड एकेडमी के छात्रों ने सामान्य ज्ञान परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में छात्रों की विश्लेषणात्मक क्षमता, सोच और समझ का परीक्षण किया गया था। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में विद्यालय के छात्रों कक्षा 9 के लवी, कक्षा 8 के अभय त्यागी, कक्षा 5 के अर्पित शर्मा, कक्षा 3 की अंशिका, गार्गी, पारिष, कक्षा एक की जान्हवी आदि ने नगद पुरस्कार प्राप्त किए। प्रधानाचार्या संगीता चौधरी ने विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारे छात्र यह सिद्ध कर रहे हैं कि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी स्तर की प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की, जिन्होंने विद्यार्थियों को लगातार प्रेरित किया। प्रबंधक प्रिंस धामा ने विद्यालय ने छात्रों की इस उपलब्धि को गर्व का विषय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन में भागीदारी को प्रोत्साहित करने की बात कही। इस अवसर पर अभिभावक भी मौजूद रहे।