मालगाड़ी की चपेट में आकर घूमंतू सांड की मौत, विधि-विधान से किया गया अंतिम संस्कार

खेकड़ा कस्बे में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना में रेलवे ओवरब्रिज के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक घूमंतू सांड की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।

मालगाड़ी की चपेट में आकर घूमंतू सांड की मौत, विधि-विधान से किया गया अंतिम संस्कार

मालगाड़ी की चपेट में आकर घूमंतू सांड की मौत, विधि-विधान से किया गया अंतिम संस्कार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना में रेलवे ओवरब्रिज के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक घूमंतू सांड की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।
कस्बे में लंबे समय से कई घूमंतू सांड इधर-उधर घूम रहे हैं, जिनमें कुछ आक्रामक भी हैं और आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। मंगलवार सुबह एक सांड खेतों में चारा खाने के दौरान रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही कोयला लदी मालगाड़ी वहां पहुंच गई। ट्रेन चालक ने सांड को हटाने के लिए हॉर्न भी बजाया, लेकिन वह ट्रैक से नहीं हटा। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से सांड बुरी तरह घायल होकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर सांड का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। स्टेशन मास्टर बसंत कुमार ने बताया कि हादसे के बाद मालगाड़ी बिना रुके अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।