आयुष्मान योजना से बदली बागपत की तस्वीर, लाखों को मिला मुफ्त इलाज का सहारा

कभी बीमारी गरीब परिवारों के लिए बड़ा बोझ बन जाती थी, लेकिन अब आयुष्मान भारत योजना ने हालात बदल दिए हैं। जिले में लाखों लोगों को इस योजना से जोड़कर बागपत ने प्रदेश में अग्रणी स्थान हासिल किया है।

आयुष्मान योजना से बदली बागपत की तस्वीर, लाखों को मिला मुफ्त इलाज का सहारा

आयुष्मान योजना से बदली बागपत की तस्वीर, लाखों को मिला मुफ्त इलाज का सहारा
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कभी बीमारी गरीब परिवारों के लिए बड़ा बोझ बन जाती थी, लेकिन अब आयुष्मान भारत योजना ने हालात बदल दिए हैं। जिले में लाखों लोगों को इस योजना से जोड़कर बागपत ने प्रदेश में अग्रणी स्थान हासिल किया है।
इस योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, जिससे हजारों जरूरतमंदों को नई जिंदगी मिली है। श्वेता, समदीन और सहाना जैसे कई लोगों ने महंगे ऑपरेशन बिना खर्च के कराकर स्वास्थ्य लाभ पाया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के बेहतर निर्देशन में जिले में 97,933 परिवारों के लक्ष्य के मुकाबले 92,222 परिवारों को जोड़ा गया है, जबकि 3.5 लाख से अधिक लोग योजना के दायरे में आ चुके हैं। प्रशासन द्वारा गांव-गांव कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे योजना की पहुंच तेजी से बढ़ी। डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ, वहीं जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों तक बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराई गई। अब बागपत में आयुष्मान कार्ड हर घर के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच बन चुका है। लोगों में यह भरोसा बढ़ा है कि अब आर्थिक तंगी इलाज में बाधा नहीं बनेगी।