दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में मालिक और नौकर को बंधक बनाकर लाखों की लूट को दिया अंजाम
गाजियाबाद के थाना लिंक रोड इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शॉप का बदमाश होने दिनदहाड़े निशाना बनाया और हथियारों के बल पर लाखों की लूट को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक बदमाश हथियारों के बल पर 20 किलो चांदी और 175 ग्राम सोने के जेवरात के अलावा ₹20000 की नगदी को लूटकर आसानी से फरार हो गए। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
गाजियाबाद में दिनदहाड़े ज्वेलर्स से लाखों की लूट को अंजाम देकर बदमाश हुए फरार
तेजेश चौहान, तेजस गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में दो बाइक पर सवार बदमाशों ने मानसी ज्वेलर्स शॉप को अपना निशाना बनाया और हथियारों के बल पर 20 किलो चांदी और 125 ग्राम सोना के अलावा नगदी भी लेकर फरार हो गए। जिसकी सूचना आनंन फानन में स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित के मुताबिक थाना लिंक रोड क्षेत्र अंतर्गत बृज विहार स्थित मानसी ज्वेलर्स की दुकान को मंगलवार को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। उस वक़्त दुकान मालिक के बेटे शुभम वर्मा वॉशरूम गए हुए थे और नौकर दुकान पर ही बैठा हुआ था। तभी अचानक दो बदमाश दुकान में खुस गए और बदमाशों ने पहले नौकर को धमकाते हुए उसकी कमर पर पिस्टल लगा दी। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

बहरहाल बदमाश अपने मिशन में कामयाब हुए और डरा-धमकाकर बदमाश दुकान में रखे करीब 20 किलो चांदी और 125 ग्राम सोने के जेवरात व करीब ₹20000 की नकदी को दो बैगों में भरकर फरार हो गए। माना जा रहा है कि दो बाइक पर चार बदमाश थे और बदमाश स्विग्गी और blainkit की ड्रेस में आए थे।इस घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत का माहौल है और स्थानीय पुलिस से इलाके में गश्त बधाई जाने की मांग भी की जा रही है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए ट्रांस हिंडन के डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि जिस वक़्त बदमाश ज्वेलरी शॉप में घुसे उस समय मलिक वॉशरूम गया था और नौकर दुकान पर बैठा हुआ था।पुलिस को करीब 4:00 के आसपास यह सूचना प्राप्त हुई सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने खुद भी स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पीड़ित के आधार पर दुकान में और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है उम्मीद है जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
