स्कूल जाती छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार
स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के बाद छात्राओं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
स्कूल जाती छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के बाद छात्राओं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
पुलिस के अनुसार खेकड़ा कस्बे निवासी जुनैद तथा निरोजपुर गांव निवासी विशू उर्फ प्रभात पर छात्राओं से अभद्रता और छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे। बताया गया कि दोनों आरोपी स्कूल के आसपास और रास्तों में छात्राओं का पीछा कर उन्हें परेशान करते थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। स्कूलों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की निगरानी भी बढ़ाई गई है।