हथियारों से लैस दस से अधिक लोगों ने मकान पर बोला धावा, दरवाजे ने बचाई परिवार की जान
खेकड़ा क्षेत्र के सांकरौद गांव में पुरानी रंजिश के चलते हथियारों से लैस दस से अधिक लोगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं टूटने से परिवार की जान बच गई। इसके बाद आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए लौट गए।
हथियारों से लैस दस से अधिक लोगों ने मकान पर बोला धावा, दरवाजे ने बचाई परिवार की जान
- दरवाजा तोड़ने का प्रयास विफल होने पर जान से मारने की धमकी देकर लौटे हमलावर, पुलिस को दी शिकायत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के सांकरौद गांव में पुरानी रंजिश के चलते हथियारों से लैस दस से अधिक लोगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं टूटने से परिवार की जान बच गई। इसके बाद आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए लौट गए।
सांकरौद गांव निवासी साकिब ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में रहता है। पड़ोस के तीन परिवार आपस में रिश्तेदार हैं और उनसे तथा उनके परिजनों से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि गुरुवार देर शाम तीनों परिवारों के दस से अधिक लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके मकान पर पहुंच गए। उन्होंने घर में घुसकर परिवार पर हमला करने के इरादे से बंद दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं टूट सका। इससे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। आरोप है कि दरवाजा तोड़ने में नाकाम रहने पर हमलावर मौका मिलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। मामले की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।