श्री रामजानकी रामलीला के लिए हुआ भूमि पूजन, 10 अक्टूबर से शुरू होगा मंचन

प्रताप विहार सेक्टर-12 स्थित रामजानकी पार्क में श्री रामजानकी रामलीला सेवा समिति की ओर से रविवार को रामलीला आयोजन के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम विधायक एवं समिति के मुख्य संरक्षक संजीव शर्मा के सानिध्य में सुबह 11 बजे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

श्री रामजानकी रामलीला के लिए हुआ भूमि पूजन, 10 अक्टूबर से शुरू होगा मंचन

तेजस न्यूज संवाददाता 

श्री रामजानकी रामलीला के लिए हुआ भूमि पूजन, 10 अक्टूबर से शुरू होगा मंचन

गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर-12 स्थित रामजानकी पार्क में श्री रामजानकी रामलीला सेवा समिति की ओर से रविवार को रामलीला आयोजन के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम विधायक एवं समिति के मुख्य संरक्षक संजीव शर्मा के सानिध्य में सुबह 11 बजे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। बाकायदा मंत्रोच्चार के बीच विधायक संजीव शर्मा सहित समिति के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पूजन कराया। पूजा अर्चना के बाद पूर्व महापौर आशू वर्मा ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया।

समिति के अध्यक्ष आरके आर्य ने बताया कि भूमि पूजन की तैयारियां मुख्य संरक्षक सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा तथा संरक्षक एवं स्थानीय पार्षद पूनम सिंह के सानिध्य में वास्तु स्थिति और शुभ मुहूर्त के अनुसार की गईं। समिति के सदस्यों ने टीम के साथ कार्यक्रम की तैयारियां कीं। भूमि पूजन समारोह में समिति के पदाधिकारी और सदस्यों के अलावा लाइनपार क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

इस शुभ अवसर पर पार्षद देव नारायण शर्मा, पार्षद संतोष राणा, सुनील यादव, पार्षद भगवत गुप्ता,पार्षद पूनम सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय बिंदल, पत्रकार तेजस चौहान, सेवा सदन प्रमुख मंगल सिंह, लाइनपार फेडरेशन संरक्षक सुरेश शर्मा, महासचिव नेमपाल चौधरी, नरेंद्र चौधरी, समाजसेवी प्रेम सिंह चौधरी, राजेश शर्मा, वीके गुप्ता, सतीश शर्मा,राम अवतार यादव, जगपाल चौधरी, राजेश जादौन,शांतिनाथ शर्मा,

ठाकुर जगपाल सिंह, जसवंत सिंह, संतोष दुबे, राजेंद्र यादव, कृष्ण कुमार तिवारी, उमेश शर्मा, देवेंद्र चौधरी, राजीव चौहान, नेपाल चौधरी,दुर्गेश दिक्षित, नीरज मिश्रा, वेद प्रकाश भारद्वाज, आरपी सारस्वत, राकेश गुप्ता, अशोक तिवारी  अजेनद यादव,माननीय विधायक संजीव शर्मा जी पूर्व मेयर आशु वर्मा 

 पार्षद  पूनम सिंह  पार्षद संतोष राणा माननीय पार्षद देवनारायण शर्मा माननीय नामित पार्षद भागवत गुप्ता, बिमलेश सिंह जादौन, लक्ष्मी शर्मा, मधु शर्मा, सरोज कौशिक, सीमा यादव, सुषमा सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद समिति के महासचिव डी.डी. शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इनके अलावा कोषाध्यक्ष महेश शर्मा ने पूजा एवं प्रसाद की व्यवस्था संभाली।

10 से 21 अक्टूबर तक होगा रामलीला मंचन

अध्यक्ष आरके आर्य ने बताया कि श्री रामजानकी रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा और 14 अक्टूबर को राम बारात निकाली जाएगी। जबकि 20 अक्टूबर को रावण दहन होगा। उन्होंने बताया कि रावण दहन के लिए 25-25 फुट के दो पुतले और 27 फुट ऊंचाई का एक पुतला तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से चित्रकूट और वृंदावन के कलाकार रामलीला का मंचन करते आ रहे हैं और इस वर्ष भी उन्हीं कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। रामलीला मंचन से पहले छह विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की  प्रक्रिया भी समिति ने शुरू कर दी है।