गणेश महोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा के तत्वावधान में अर्वाचीन इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे श्री गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति के सुमुख स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्य की कामना की। धार्मिक आयोजनों से महोत्सव पंडाल भक्तिमय बना रहा।

गणेश महोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

गणेश महोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा के तत्वावधान में अर्वाचीन इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे श्री गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति के सुमुख स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्य की कामना की। धार्मिक आयोजनों से महोत्सव पंडाल भक्तिमय बना रहा।
आचार्य पंडित सुभाष चंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणपति के लम्बोदर स्वरूप सहित ओंकारेश्वर, श्री, चौदह मातृका, नवग्रह, पंचांग पीठ, भद्र मंडल और प्रधान देव गणपति का पूजन कराया। भगवान को पंचामृत से स्नान कराकर वस्त्र, यज्ञोपवीत, नैवेद्य, फल, पंचमेवा और पुष्प अर्पित किए गए। धर्म संघ महामंत्री चौधरी उमेश शर्मा ने कहा कि सुमुख अर्थात सुंदर मुख वाले भगवान गणपति के स्वरूप की पूजा करने से श्रद्धालुओं को सुंदर रूप, वैभव और ऐश्वर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शाम को राजू दीवाना-टिन्नू मस्ताना म्यूजिकल ग्रुप की भजन संध्या में गणपति के मनमोहक भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर सन्नी गुप्ता, संजय वशिष्ठ, प्राचार्य नरेंद्र धामा, प्राचार्य अनिल त्यागी, संजय प्रजापति, कुलदीप शर्मा, राजू पांचाल, किन्नू रुहेला, रोहण प्रधान, ओमवती शर्मा और प्राचार्या मीनाक्षी स्वामी सहित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना व परिक्रमा कर धर्मलाभ उठाया।