त्रिलोक तीर्थ में सेवा और संस्कार के साथ मनाया जैन बालक का जन्मोत्सव

बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ परिसर में रविवार को एक जैन बालक का जन्मदिन अनोखे और प्रेरणादायक अंदाज में धार्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर परिवारजनों और समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ गौशाला में गौमाता की सेवा कर संस्कारों और सेवा भावना का संदेश दिया।

त्रिलोक तीर्थ में सेवा और संस्कार के साथ मनाया जैन बालक का जन्मोत्सव

त्रिलोक तीर्थ में सेवा और संस्कार के साथ मनाया जैन बालक का जन्मोत्सव
- गौशाला में गौसेवा कर दिया धार्मिक आस्था का संदेश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ परिसर में रविवार को एक जैन बालक का जन्मदिन अनोखे और प्रेरणादायक अंदाज में धार्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर परिवारजनों और समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ गौशाला में गौमाता की सेवा कर संस्कारों और सेवा भावना का संदेश दिया।
आचार्य सन्मति सागर महाराज के आशीर्वाद से संचालित स्याद्वाद युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश जैन के नेतृत्व में नोएडा निवासी नवीन जैन के सुपुत्र यथार्थ जैन का जन्मोत्सव श्रद्धा और सेवा भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत त्रिलोक तीर्थ में भगवान के समक्ष अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई, जहां सभी ने बालक के उज्ज्वल भविष्य और मंगल जीवन की कामना की। इसके बाद गौशाला में पहुंचकर उपस्थित लोगों ने गौमाता को तरबूज, खरबूजा, खीरा, घीया सहित हरी सब्जियां एवं हरा चारा खिलाकर गौसेवा की। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जन्मदिन जैसे अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा, संस्कार और धार्मिक आस्था से जोड़ना चाहिए। इस मौके पर जिनेंद्र जैन, दीपक जैन, शानू, लिली, संजीव, मुन्नी देवी, त्रिलोक चंद जैन समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।