दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, तलाक देकर मासूम बच्ची संग घर से निकाला
खेकड़ा कस्बे में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इतना ही नहीं, पति ने कथित रूप से तलाक देकर उसे उसकी दूधमुंही बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, तलाक देकर मासूम बच्ची संग घर से निकाला
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इतना ही नहीं, पति ने कथित रूप से तलाक देकर उसे उसकी दूधमुंही बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरस्वती नगर मोहल्ले की युवती का विवाह 5 मार्च 2023 को कैराना निवासी नदीम के साथ हुआ था। शादी के करीब डेढ़ वर्ष बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष ने विवाहिता पर मायके से दो लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वे इतनी बड़ी रकम दे सकें। जब उसने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो पति नदीम, ससुर तौसीफ, सास जाहीरा, जेठ शहजादा और ननद हिना ने मिलकर लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह घायल हो गई। आरोप है कि मारपीट के बाद पति ने उसे तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया, जिससे वह अपनी मासूम बच्ची के साथ दर-दर भटकने को मजबूर हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट और अवैध रूप से तलाक देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।