रटौल आम पार्टी में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी

रटौल के प्रसिद्ध आम की मिठास के बीच समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया। रटौल में सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बाबू खान के आवास पर आयोजित आम पार्टी में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

रटौल आम पार्टी में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी

रटौल आम पार्टी में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी
बोले सपा में सभी वर्गों का हित सुरक्षित, कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल के प्रसिद्ध आम की मिठास के बीच समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया। रटौल में सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बाबू खान के आवास पर आयोजित आम पार्टी में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के हितों को सुरक्षित रखने वाली पार्टी है। आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता अभी से पूरी तैयारी के साथ जुट जाएं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनना निश्चित है। मनोज चौधरी ने रटौल के आम की तारीफ करते हुए कहा कि रटौल का आम बागपत की पहचान बन चुका है। आम के शौकीन लोग रटौल के आम से भली-भांति परिचित हैं। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक आयोजित होने वाले आम महोत्सवों में रटौल के आम अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि रटौल के आम की मिठास और गुणवत्ता क्षेत्र का गौरव है। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में अवेश खान, नवाब पठान, मुस्तफा कांचा, मुजीब खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।