अधिवक्ता तीन दिन न्यायिक कार्य से विरत, अधिकारियों पर नाराजगी

खेकड़ा तहसील के अधिवक्ताओं ने न्यायालयों और रजिस्ट्रार कानूनगो की कार्यप्रणाली में अनियमितताओं के विरोध में तीन दिन 8 से 10 अक्टूबर के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान किया है।

अधिवक्ता तीन दिन न्यायिक कार्य से विरत, अधिकारियों पर नाराजगी

अधिवक्ता तीन दिन न्यायिक कार्य से विरत, अधिकारियों पर नाराजगी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
तहसील के अधिवक्ताओं ने न्यायालयों और रजिस्ट्रार कानूनगो की कार्यप्रणाली में अनियमितताओं के विरोध में तीन दिन 8 से 10 अक्टूबर के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान किया है।
न्यू तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायालयों और रजिस्ट्रार कानूनगो की कार्यशैली से वे संतुष्ट नहीं हैं। साथ ही, कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्तों को समय पर न्यायालय में पेश न करने से भी न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर इस अवधि में सुधार नहीं किया गया, तो वे आगे की कार्रवाई और आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। बैठक का प्रस्ताव सभी न्यायालयों और संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट नवीन त्यागी ने की, जबकि संचालन महामंत्री एडवोकेट हरिओम शर्मा ने संभाला। बैठक में अधिकांश अधिवक्ता मौजूद रहे।