फ्रंट ऑफिस सिस्टम के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, पांचवें दिन भी ठप रहा तहसील कार्य

तहसीलों में लागू की जा रही नई फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में खेकड़ा तहसील में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को आंदोलन के पांचवें दिन भी वकीलों ने न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और विरोध स्वरूप जुलूस निकालकर रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया।

फ्रंट ऑफिस सिस्टम के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, पांचवें दिन भी ठप रहा तहसील कार्य

फ्रंट ऑफिस सिस्टम के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, पांचवें दिन भी ठप रहा तहसील कार्य
- वकीलों ने निकाला विरोध जुलूस, रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के फैसले पर जताई नाराजगी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
तहसीलों में लागू की जा रही नई फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में खेकड़ा तहसील में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को आंदोलन के पांचवें दिन भी वकीलों ने न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और विरोध स्वरूप जुलूस निकालकर रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग प्रदेशभर की तहसीलों में संपत्ति पंजीकरण और रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं डिजिटल बनाने के लिए फ्रंट ऑफिस व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। सरकार का कहना है कि इस नई प्रणाली से पूरी प्रक्रिया कम्प्यूटरीकृत होगी, बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और आम लोगों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। लेकिन इस फैसले ने अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के बीच असंतोष पैदा कर दिया है। खेकड़ा समेत प्रदेश के कई उप-निबंधन कार्यालयों में इसका लगातार विरोध हो रहा है। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि यह व्यवस्था लागू हुई तो हजारों वकीलों और दस्तावेज लेखकों की आजीविका प्रभावित होगी। उनका आरोप है कि यह निर्णय सीधे तौर पर उनके रोजगार और कार्यक्षेत्र को कमजोर करने वाला है। सोमवार को तहसील परिसर में हुए प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लगातार हो रहे कार्य बहिष्कार से तहसील का कामकाज प्रभावित हो रहा है, जिससे आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।