समाजसेवी महिला के निधन पर विधायक ने दी सांत्वना
खेकड़ा कस्बे की समाजसेवी महिला की तेहरवी पर सोमवार को क्षेत्रीय विधायक समेत अनेक लोगों ने श्रद्धांजली अर्पित की।
समाजसेवी महिला के निधन पर विधायक ने दी सांत्वना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की समाजसेवी महिला की तेहरवी पर सोमवार को क्षेत्रीय विधायक समेत अनेक लोगों ने श्रद्धांजली अर्पित की।
कस्बे के चौधरी लक्ष्मण सिंह की पत्नी बाला देवी समाजसेवी धर्मनिष्ठ महिला थी। गत 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया था। सोमवार को रस्म तेहरवी पर क्षेत्र भर के अनेक गणमान्य लोग पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल, चौधरी हरेन्द्र सिंह, ब्रहमपाल सिंह सभासद, अनुज शर्मा, विकास धामा, धनपाल सिंह, दयानंद सिंह, राज सिंह, ओमपाल सिंह, संजय सिंह, मंदीप सिंह, जितेन्द्र, शिवकुमार, सुधीर धामा आदि शामिल रहे।
