महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने जाना त्रिलोक तीर्थ धाम का गौरवशाली इतिहास

बड़ागांव स्थित प्रसिद्ध त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में रविवार को महाराष्ट्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान पारसनाथ के दर्शन कर मंदिर के इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी हासिल की। श्रद्धालुओं ने मंदिर की भव्यता और स्थापत्य कला को देखकर इसे आध्यात्मिक आस्था का अद्भुत केंद्र बताया।

महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने जाना त्रिलोक तीर्थ धाम का गौरवशाली इतिहास

महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने जाना त्रिलोक तीर्थ धाम का गौरवशाली इतिहास
- भगवान पारसनाथ के किए दर्शन, 108 दीपों से की पूजा-अर्चना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव स्थित प्रसिद्ध त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में रविवार को महाराष्ट्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान पारसनाथ के दर्शन कर मंदिर के इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी हासिल की। श्रद्धालुओं ने मंदिर की भव्यता और स्थापत्य कला को देखकर इसे आध्यात्मिक आस्था का अद्भुत केंद्र बताया।
नागपुर की डा. रिचा जैन और वाशिम, महाराष्ट्र की डा. वैशाली जैन त्रिलोक तीर्थ धाम पहुंचीं। उन्होंने भगवान पारसनाथ की 108 दीपों से पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से दर्शन किए। इसके बाद मंदिर प्रबंधक त्रिलोकचंद जैन ने श्रद्धालुओं को त्रिलोक तीर्थ धाम के इतिहास, निर्माण और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर के इतिहास और धार्मिक परंपराओं से जुड़ी जानकारी जुटाई। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें मंदिर का मॉडल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर दिनेश जैन, रवि जैन, मनोज जैन, राजीव जैन, श्यामलाल जैन, प्रदीप जैन और राजेंद्र जैन समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।