साइकिल चलाकर बच्चों ने दिया तंदुरुस्ती का संदेश

स्वस्थ जीवनशैली और नियमित शारीरिक गतिविधि के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान का आयोजन किया गया। बच्चों और स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ शरीर का संदेश दिया।

साइकिल चलाकर बच्चों ने दिया तंदुरुस्ती का संदेश

साइकिल चलाकर बच्चों ने दिया तंदुरुस्ती का संदेश
- संडेज ऑन साइकिल अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों ने भी लिया हिस्सा, नियमित व्यायाम के लिए किया जागरूक
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
स्वस्थ जीवनशैली और नियमित शारीरिक गतिविधि के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान का आयोजन किया गया। बच्चों और स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ शरीर का संदेश दिया।
फिट इंडिया मिशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभियान में बच्चे साइकिल लेकर पीएचसी पहुंचे। इस दौरान वक्ताओं ने साइकिल चलाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित साइकिलिंग शरीर को फिट रखने के साथ-साथ शारीरिक सक्रियता बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम है। सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने बच्चों को नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना शारीरिक गतिविधि बेहद जरूरी है। अभियान के दौरान बच्चों और स्वास्थ्य कर्मियों ने साइकिल चलाकर क्षेत्रवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डा. सुनीता सोनल, संजय शर्मा, सतीश कुमार और अनिल रजक समेत अनेक बच्चे और स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।