मीतली में मेजर ध्यानचंद जयंती पर बैडमिंटन प्रतियोगिता, खेकड़ा में विजेताओं का स्वागत
मीतली गांव में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मीतली में मेजर ध्यानचंद जयंती पर बैडमिंटन प्रतियोगिता, खेकड़ा में विजेताओं का स्वागत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मीतली गांव में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के सीनियर डबल्स वर्ग में हर्षित धामा और दीपू ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर डबल्स वर्ग में सारस धामा और शिवम धामा की जोड़ी प्रथम रही। शानदार प्रदर्शन कर विजेता बने खिलाड़ियों का रविवार को खेकड़ा पहुंचने पर खेलप्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। आयोजकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।