सीडीओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण, टीकाकरण से वंचित बच्चों की ली जानकारी

सीडीओ ने मवीकलां स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गांव में किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों की जानकारी ली और संबंधित परिवारों से बातचीत कर बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया।

सीडीओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण, टीकाकरण से वंचित बच्चों की ली जानकारी

सीडीओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण, टीकाकरण से वंचित बच्चों की ली जानकारी
- 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए परिवारों को किया प्रेरित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सीडीओ ने मवीकलां स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गांव में किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों की जानकारी ली और संबंधित परिवारों से बातचीत कर बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया।
सीडीओ अनिल कुमार ने कहा कि बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण से छूटे बच्चों को चिह्नित कर उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने 14 वर्ष की बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन की जरूरत पर विशेष जोर दिया। उन्होंने परिवारों को एचपीवी टीके के महत्व की जानकारी देते हुए बालिकाओं का टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर, खंड विकास अधिकारी शालू देओल, बीपीएम रूपेन्द्र शर्मा, सीएचओ प्रेरणा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।