मस्जिद में कामगार पर स्टील पाइप से हमला, जबड़ा टूटा

खेकड़ा कस्बे की लाइनपार बस्ती स्थित मस्जिद में बैठे कामगार पर एक युवक ने स्टील पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में कामगार का जबड़ा टूट गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मस्जिद में कामगार पर स्टील पाइप से हमला, जबड़ा टूटा

मस्जिद में कामगार पर स्टील पाइप से हमला, जबड़ा टूटा
- गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक ने बोला हमला, अस्पताल में चल रहा उपचार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की लाइनपार बस्ती स्थित मस्जिद में बैठे कामगार पर एक युवक ने स्टील पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में कामगार का जबड़ा टूट गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
लाइनपार बस्ती में कामगार सादिक अपने परिवार के साथ रहता है। उसके भाई नासिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई को सादिक बस्ती की मस्जिद में बैठा हुआ था। इसी दौरान बस्ती का एक युवक वहां पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने स्टील पाइप से सादिक पर हमला कर दिया। हमले में सादिक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका जबड़ा टूट गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।