नीट में समीर और भारती ने लहराया परचम, एमबीबीएस में प्रवेश का रास्ता साफ
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) के परिणाम में खेकड़ा कस्बे के दो होनहार विद्यार्थियों भारती धामा और समीर धामा ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों ने बेहतर रैंक हासिल करते हुए एमबीबीएस में प्रवेश की ओर कदम बढ़ाया है। उनकी सफलता से परिवारों के साथ-साथ कस्बे में भी खुशी का माहौल है।
नीट में समीर और भारती ने लहराया परचम, एमबीबीएस में प्रवेश का रास्ता साफ
- होली चाइल्ड एकेडमी के दोनों पूर्व विद्यार्थियों ने हासिल की शानदार रैंक, खेकड़ा में खुशी का माहौल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) के परिणाम में खेकड़ा कस्बे के दो होनहार विद्यार्थियों भारती धामा और समीर धामा ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों ने बेहतर रैंक हासिल करते हुए एमबीबीएस में प्रवेश की ओर कदम बढ़ाया है। उनकी सफलता से परिवारों के साथ-साथ कस्बे में भी खुशी का माहौल है।
बीती शाम घोषित नीट परीक्षा परिणाम में भारती धामा पुत्री जयवीर धामा ने ऑल इंडिया रैंक 4543, जबकि समीर धामा पुत्र प्रदीप धामा ने ऑल इंडिया रैंक 34865 हासिल की। दोनों की सफलता के बाद उनके परिवारों में जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दोनों विद्यार्थी खेकड़ा स्थित होली चाइल्ड एकेडमी के पूर्व छात्र रहे हैं। विद्यालय प्रबंधक प्रिंस धामा ने बताया कि भारती और समीर ने कक्षा दसवीं और बारहवीं में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि दोनों विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। नीट में शानदार सफलता हासिल कर दोनों होनहारों ने न केवल अपने परिवार बल्कि विद्यालय और पूरे कस्बे का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और कस्बेवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।