जेनेक्ट पब्लिक स्कूल में अर्नव चौधरी ने 97% अंक लेकर किया टॉप, 100% रहा परिणाम
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में जेनेक्ट पब्लिक स्कूल ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्र अर्नव चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
जेनेक्ट पब्लिक स्कूल में अर्नव चौधरी ने 97% अंक लेकर किया टॉप, 100% रहा परिणाम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में जेनेक्ट पब्लिक स्कूल ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्र अर्नव चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सभी परीक्षार्थी सफल रहे, जिससे स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। मान्या बंसल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और कनिष्का ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य विद्यार्थियों में एंजल जैन (93.4%), आकृति (92%), आयुषी यादव (92%), आर्यन त्यागी (92%), कामिनी (91%) और कार्तिक (90%) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। शिक्षक और अभिभावकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।