नोएडा से गोल्ड मेडल जीतकर लौटी बॉक्सर अवनी
नोएडा में आयोजित किक बॉक्सिंग लीग में कस्बे की होनहार खिलाड़ी अवनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बुधवार को कस्बे में लौटने पर अवनी का भव्य स्वागत किया गया।
नोएडा से गोल्ड मेडल जीतकर लौटी बॉक्सर अवनी
- कस्बे में हर्ष का माहौल, भव्य स्वागत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नोएडा में आयोजित किक बॉक्सिंग लीग में कस्बे की होनहार खिलाड़ी अवनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बुधवार को कस्बे में लौटने पर अवनी का भव्य स्वागत किया गया।
कस्बे के मनोज शर्मा की बेटी अवनी किक बॉक्सिंग की प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। खेलो इंडिया के तहत आयोजित प्रदेश स्तरीय अस्मिता किक बॉक्सिंग लीग में प्रदेशभर से लगभग 250 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इस प्रतियोगिता में अवनी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। कोच मुस्कान शर्मा ने बताया कि अवनी के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी कर लिया गया है। बुधवार को अवनी के स्वदेश लौटने पर कस्बे के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया गया।