विधायक ने किया कैप्टन शशिकांत मेमोरियल टूर्नामेंट का उद्घाटन

यह टूर्नामेंट डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है

विधायक ने किया कैप्टन शशिकांत मेमोरियल टूर्नामेंट का उद्घाटन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 21ए स्थित नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा की स्मृति में आयोजित 26वां कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक पंकज सिंह ने उद्घाटन किया। यह टूर्नामेंट डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में मानव सेवा समिति, एनपीडीए, एनईए, नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट और बीएस फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

इस मौके पर बीसीसीआई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और डीडीसीए सीके खन्ना, पूर्व रणजी खिलाड़ी केएल तेजवानी, पूर्व जिलाधिकारी जितेंद्र शर्मा, मानव सेवा समिति के संरक्षक नैवेद्य शर्मा और कैप्टन शशिकांत शर्मा के पिता फ्लाइट लेफ्टिनेंट जेपी शर्मा, माता सुदेश शर्मा और भाई डॉ. नरेश शर्मा के अलावा डॉ. संगीता शर्मा रहे।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को फूल की तरह हंसते हुए न्योछावर करने वाले वीर जवानों के नाम को अमर करने के लिए ऐसे खेलों का 26 सालों से निरंतर आयोजन काफी श्रेष्ठ कार्य है। देश की रक्षा में खड़े प्रत्येक जवान की हमें इज्जत और हिफाजत करने के साथ सलाम करना चाहिए। देश की रक्षा में खड़े प्रत्येक जवानों का नहीं बल्कि उनके परिवार का भी हम सभी को ख्याल करना हमारा कर्तव्य है।

इस मौके पर सुभाष शर्मा, किक्रेट कोच अशीम बरुआ, राकेश शर्मा, शिव कुमार, संकल्प इंडिया की अध्यक्षा रेखा शर्मा, टीसी गौड़, प्रियंका चौहान, करतार सिंह, धर्मेंद्र चौहान, विनोद शर्मा, यूके जैन और स्वाति शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।