तीन साल के बेटे को साथ लेकर लापता हुई महिला, पांच दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

खेकड़ा क्षेत्र से अपने तीन साल के बेटे के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई 23 वर्षीय महिला का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। महिला की तलाश में जुटी पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटा रही है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। घटना के बाद से परिवार चिंता और बेचैनी में डूबा हुआ है।

तीन साल के बेटे को साथ लेकर लापता हुई महिला, पांच दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

तीन साल के बेटे को साथ लेकर लापता हुई महिला, पांच दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र से अपने तीन साल के बेटे के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई 23 वर्षीय महिला का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। महिला की तलाश में जुटी पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटा रही है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। घटना के बाद से परिवार चिंता और बेचैनी में डूबा हुआ है।
मूल रूप से बागपत के डोला गांव निवासी व्यक्ति वर्तमान में खेकड़ा कस्बे में किराए के मकान में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। पीड़ित पति के मुताबिक उसकी पत्नी सोमवार, 1 जून 2026 की सुबह अचानक घर से बिना बताए चली गई। वह अपने साथ तीन साल के बड़े बेटे को भी ले गई, जबकि एक साल की मासूम बेटी को घर पर ही छोड़ गई। पति ने बताया कि उसकी पत्नी जाते समय उसका मोबाइल फोन भी साथ ले गई, जो अब लगातार बंद आ रहा है। घटना का पता चलते ही उसने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन पत्नी और बेटे का कोई पता नहीं चल पाया। महिला के मायके पक्ष से संपर्क करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। एक तरफ पति पत्नी और बेटे की चिंता में परेशान है, तो दूसरी ओर घर में मौजूद एक साल की बच्ची मां के बिना बिलख रही है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला और बच्चे की तलाश की जा रही है। संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है और मोबाइल फोन की लोकेशन खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही महिला और बच्चे का पता लगा लिया जाएगा।