मंडल स्तरीय शतरंज में वंश ने जीता गोल्ड, अब स्टेट प्रतियोगिता में दिखाएगा दम

जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा के 12वीं विज्ञान वर्ग के छात्र वंश शर्मा ने मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीत लिया। वंश की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी की लहर है। अब वह आठ सितंबर को होने वाली स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।

मंडल स्तरीय शतरंज में वंश ने जीता गोल्ड, अब स्टेट प्रतियोगिता में दिखाएगा दम

मंडल स्तरीय शतरंज में वंश ने जीता गोल्ड, अब स्टेट प्रतियोगिता में दिखाएगा दम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जैन इंटर कॉलेज के 12वीं विज्ञान वर्ग के छात्र वंश शर्मा ने मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीत लिया। वंश की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी की लहर है। अब वह आठ सितंबर को होने वाली स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।
बुलंदशहर के पलाकसेर स्थित पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जैन इंटर कॉलेज के छात्र वंश शर्मा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। गुरुवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में वंश का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन ने उसे प्रतीक चिह्न प्रदान करने के साथ मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वंश ने अपनी मेहनत, एकाग्रता और लगन से विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने स्टेट प्रतियोगिता के लिए वंश को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी रश्मि यादव, सुभाष राम, दीपक शर्मा, डॉ. सरिता, अवनीश वर्मा सहित शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने वंश की सफलता पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।