कविहृदय शिक्षक के.के. वीराना के निधन पर शोक
खेकड़ा कस्बे के प्रख्यात कविहृदय शिक्षक, समाजसेवी और साहित्यकार के.के. वीराना का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
कविहृदय शिक्षक के.के. वीराना के निधन पर शोक
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के प्रख्यात कविहृदय शिक्षक, समाजसेवी और साहित्यकार के.के. वीराना का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
के.के. वीराना जैन इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय के शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शिक्षण कार्य के साथ-साथ वे एक कुशल कवि और साहित्यकार भी थे। उनकी काव्य रचनाओं की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी थीं, जो पाठकों के बीच विशेष लोकप्रियता रखती हैं। उनकी लेखनी में समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों की झलक मिलती थी। शिक्षण और साहित्य के अलावा के.के. वीराना धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से भी गहराई से जुड़े रहे। वे लंबे समय तक धार्मिक रामलीला कमेटी में डायरेक्टर के रूप में कार्यरत रहे और कई वर्षों तक मंचन का सफल संचालन किया। उनके निर्देशन में प्रस्तुत रामलीलाएं कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में विशेष पहचान बना चुकी थीं। शनिवार को उनके निधन की सूचना मिलते ही कस्बे के प्रबुद्ध लोगों, शिक्षकों, साहित्य प्रेमियों और विद्यार्थियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने कहा कि के.के. वीराना का जाना कस्बे के साहित्य, शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।