जिला अस्पताल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

मृत्यु होने के 6 घंटे के भीतर निकाली जा सकती है कॉर्नियाःपंकज त्रिपाठी

जिला अस्पताल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह नुक्कड़ नाटक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आंखों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बचाव और उससे होने वाली बीमारियों के बारे में भी विस्तार के साथ जानकारी दी गई।

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक पंकज त्रिपाठी ने आंखों में होने वाले रोग और उसके इलाज के अलावा ऑपरेशन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। वहीं, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक पंकज त्रिपाठी ने वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से आंखों के दान के संबंध में भी लोगों को विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपना नेत्रदान कर सकता है। नेत्रदान के दौरान आंखों के कॉर्निया को मरीज की मृत्यु होने के 6 घंटे के भीतर निकाल सकते हैं। इसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति के भीतर उन आंखों को प्रत्यारोपित किया जा सकता है। इस मौके पर डॉक्टर हेमलता, डॉक्टर लावण्या, डॉक्टर असद महमूद और डॉक्टर आलोक वर्मा समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।