एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगलवार को एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा के एनसीसी कैडेट्स ने कस्बे में जागरूकता रैली निकाली। पुलिस की देखरेख में कैडेट्स ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी जागरूक किया।

एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक
- कोतवाली प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
- चौराहों पर यातायात नियंत्रण कर लोगों को बताए सुरक्षा के नियम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगलवार को एमएम इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने कस्बे में जागरूकता रैली निकाली। पुलिस की देखरेख में कैडेट्स ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी जागरूक किया।
रैली का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने हरी झंडी दिखाकर किया। हाथों में यातायात जागरूकता से जुड़े बैनर लेकर निकले कैडेट्स ने नारे लगाते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात संकेतों, ट्रैफिक लाइट और सड़क पर सुरक्षित आवागमन के नियमों की जानकारी दी। कैडेट्स ने पुलिसकर्मियों की देखरेख में चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालने में भी सहयोग किया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं के खतरे को कम किया जा सकता है। कैडेट्स ने महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक शीतल चौधरी, शिक्षक जितेंद्र धामा सहित अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।