राज्य मंत्री केपी मलिक ने किया स्वदेशी मेला का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री केपी मलिक ने शुक्रवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में आयोजित उत्तर प्रदेश ट्रेड शो एवं स्वदेशी मेला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करना रहा।
राज्य मंत्री केपी मलिक ने किया स्वदेशी मेला का शुभारंभ
- सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज, बागपत में हुआ उत्तर प्रदेश ट्रेड शो
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री के.पी. मलिक ने शुक्रवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में आयोजित उत्तर प्रदेश ट्रेड शो एवं स्वदेशी मेला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करना रहा।
शुभारंभ अवसर पर मंत्री के.पी. मलिक ने कहा कि देश की प्रगति के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना जरूरी है। उन्होंने आमजन से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया। मंत्री ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग और स्थानीय उत्पादों की सराहना की।

