यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

उम्र 18 साल ना हो और जब तक आपका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनाःडीसीपी ट्रैफिक

यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

तेजस न्यूज संवाददाता

ग्रेटर नोएडा के बख्तावरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में यातायात पुलिस ने एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह जागरूकता कार्यक्रम डीसीपी ट्रैफिक सैयद अली अब्बास के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर यातायात नियम संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

डीसीपी ट्रैफिक सैयद अली अब्बास ने बताया कि वह हमारे देश का भविष्य है। बच्चे यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे तो हमें दूसरों को भी जागरूक करने में मदद प्राप्त होगी। जब तक आपकी उम्र 18 साल ना हो और जब तक आपका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना हो तो आपको कोई भी वाहन नहीं चलाना होगा। वाहन को कभी भी तेज रफ्तार से नहीं लाना चाहिए। स्टंट ड्राइविंग नहीं करनी चाहिए। दो पहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठाना चाहिए। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगानी चाहिए और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं होना चाहिएष इसके बाद बच्चों को सड़क संकेतों के बारे में भी विस्तार से बताया कि सड़क संकेत तीन प्रकार के होते हैं आदेशात्मक, चेतावनी, सूचनात्मक अगर हम इन सड़क संकेतों का सड़क पर चलते समय पालन करेंगे तो दुर्घटनाओं से बचे रहेंगे।