बरेली जाने से रोके गए आप नेता, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
ढिकोली गांव के आम आदमी पार्टी नेता एडवोकेट सोमेन्द्र ढाका को पुलिस ने मंगलवार रात उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया गया कि सोमेन्द्र ढाका बरेली में हुई अन्यायपूर्ण बुलडोजर कार्यवाही के विरोध में पीड़ितों से मिलने और मामले की जांच करने के लिए रवाना होने वाले थे।
बरेली जाने से रोके गए आप नेता, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ढिकोली गांव के आम आदमी पार्टी नेता एडवोकेट सोमेन्द्र ढाका को पुलिस ने मंगलवार रात उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया गया कि सोमेन्द्र ढाका बरेली में हुई अन्यायपूर्ण बुलडोजर कार्यवाही के विरोध में पीड़ितों से मिलने और मामले की जांच करने के लिए रवाना होने वाले थे।
आप नेता ने बताया कि आम आदमी पार्टी के सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया था, जिसमें दिल्ली के पूर्व विधायक दिलीप पांडेय और पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका के नेतृत्व में 16 प्रदेश स्तरीय नेता शामिल थे। यह प्रतिनिधि मंडल बुधवार को बरेली जाकर पीड़ितों से मुलाकात कर रिपोर्ट तैयार करने वाला था।
लेकिन मंगलवार रात करीब 10 बजे चांदीनगर थाना पुलिस ने सोमेन्द्र ढाका को घर पर ही नजरबंद कर दिया। इसके चलते प्रतिनिधि मंडल बरेली नहीं जा सका। नजरबंद किए जाने के बाद सोमेन्द्र ढाका ने कहा कि प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रही है। योगी सरकार बुलडोजर की आड़ में गरीब और निर्दोष लोगों के घर तोड़ रही है। यह कार्रवाई न सिर्फ अन्यायपूर्ण है बल्कि लोकतंत्र के खिलाफ भी है। सरकार अपनी असफलताओं को छिपाने और वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की इस गैरकानूनी कार्रवाई का पुरजोर विरोध करती है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।