आदर्श पब्लिक स्कूल में गरबा-डांडिया की धूम, छात्राओं ने नवदुर्गा के नौ स्वरूपों के किए दर्शन
खेकड़ा कस्बे के आदर्श पब्लिक स्कूल में नवरात्र और दशहरे के पावन अवसर पर नवदुर्गा के स्वरूपों, गरबा, डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की मनमोहक झलक पेश की।
आदर्श पब्लिक स्कूल में गरबा-डांडिया की धूम, छात्राओं ने नवदुर्गा के नौ स्वरूपों के किए दर्शन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के आदर्श पब्लिक स्कूल में नवरात्र और दशहरे के पावन अवसर पर नवदुर्गा के स्वरूपों, गरबा, डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की मनमोहक झलक पेश की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरती के साथ किया गया। इस दौरान छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का सजीव मंचन किया। शैलपुत्री के रूप में दिव्यांशी, ब्रह्मचारिणी के रूप में सृष्टि, चंद्रघंटा के रूप में दक्षिता, कूष्मांडा के रूप में काव्य, स्कंदमाता के रूप में वाणी धामा, कात्यायनी के रूप में नेहा जैन, कालरात्रि के रूप में रितिका, महागौरी के रूप में आराध्या और सिद्धिदात्री के रूप में अवनी ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं, राम बने अभिनव चौहान और लक्ष्मण बने अंश धामा ने रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। पूरा विद्यालय परिसर भक्ति संगीत, उत्साह और उमंग से गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या पूनम शर्मा सहित विद्यालय की शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और विजयादशमी के महत्व से परिचित कराया गया।