चेकिंग के दौरान भागने लगा युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद

खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की गई है।

चेकिंग के दौरान भागने लगा युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद

चेकिंग के दौरान भागने लगा युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद
- बाइक सवार कपिल गिरफ्तार, रविवार को भेजा गया जेल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की गई है।
कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम मुबारिकपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुबारिकपुर की ओर से बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर वापस भागने का प्रयास करने लगा। मुस्तैद पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने पिस्टल, कारतूस और बाइक को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के डालूहेड़ा गांव निवासी कपिल के रूप में हुई। पुलिस ने रविवार को उसका चालान कर दिया।