मंत्री केपी मलिक ने किया मलिक हॉस्पिटल का शुभारंभ

छपरौली कस्बे में सोमवार को छपरौली-बड़ौत मार्ग पर बिजलीघर के निकट नवनिर्मित मलिक हॉस्पिटल का शुभारंभ प्रदेश सरकार के मंत्री केपी मलिक ने किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर प्रसन्नता जताते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

मंत्री केपी मलिक ने किया मलिक हॉस्पिटल का शुभारंभ

मंत्री केपी मलिक ने किया मलिक हॉस्पिटल का शुभारंभ
- ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को बताया महत्वपूर्ण कदम
बड़ौत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
छपरौली कस्बे में सोमवार को छपरौली-बड़ौत मार्ग पर बिजलीघर के निकट नवनिर्मित मलिक हॉस्पिटल का शुभारंभ प्रदेश सरकार के मंत्री केपी मलिक ने किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर प्रसन्नता जताते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।
शुभारंभ कार्यक्रम में मंत्री केपी मलिक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को उपचार के लिए दूरदराज के शहरों की ओर जाने की परेशानी से राहत मिल सकती है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। छपरौली-बड़ौत मार्ग पर बिजलीघर के पास स्थापित मलिक हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल के संचालक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र मलिक और उनकी पत्नी डॉ. रुचि मलिक ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जयसिंह मलिक, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र वर्मा, दंत शल्य चिकित्सक डॉ. अवधेश मलिक, डॉ. दीप्ति मलिक, डॉ. अर्पणा, डॉ. सत्यपाल, डॉ. मंसूर अली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।